Bihar

खेसारी तो खुलेआम मेरा अनादर करते हैं…, भोजपुरी एक्टर पर खूब भड़कीं अक्षरा; ज्योति सिंह पर क्या बोलीं

इस बार बिहार चुनाव कई मायनों में खास है। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ भोजपुरी एक्टर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा से ताल ठोक रहे हैं। खेसारी लाल यादव अपनी जीत के लिए पसीना भी बहा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव पर जमकर बरसी हैं। अक्षरा सिंह ने ‘बिहार तक’ से बातचीत में यह भी कहा कि खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने की उन्हें जानकारी नही थी। अक्षरा सिंह ने कहा कि वो (खेसारी लाल यादव) तो खुलेआम उनका अपमान करते हैं इसलिए उनको वो सपोर्ट क्यों करें।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जब पूछा गया कि इस बार खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में हैं? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैंने रील्स तो इससे देखा था लेकिन मुझे इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं है। मैं छठ में व्यस्त थी। मैं जब पटना आई तब पता चला कि खेसारी लाल यादव लड़ रहे हैं। रितेश पांडे भी चुनाव लड़ रहे हैं, सब अपनी इंडस्ट्री से हैं और आगे बढ़ें तो अच्छा है।

जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या वो खेसारी लाल यादव का सपोर्ट करेंगे? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि वो तो खुलेआम मेरा अनादर करते हैं तो हम कहां से उनका सपोर्ट करने जाएंगे। सपोर्ट कोई मांगेगा और अपना समझेगा तब ही ना जाएंगे सपोर्ट करने। जो खुलेआम मेरा अनादर करते हो उनका हम क्या सपोर्ट करेंगे। लेकिन इंसानियत के नाते हम चाहेंगे कि इंडस्ट्री के लोग हैं तो आगे बढ़ें और खूब तरक्की करें। ये लोग अगर तरक्की करते हैं तो हमारी इंडस्ट्री का काफी नाम होता है। मैं उस नजरिए से देखती हूं।

अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि अगर महिला सम्मान की बात करते हैं तो सबको एक नजर से देखेंगे। ऐसा नहीं कि एक को तुच्छ बता कर दूसरे को बड़ा बताएंगे। सबको समान भाव से देखेंगे। पहले वो ऐसे नहीं थे अब पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं।

ज्योति सिंह पर भी बोलीं अक्षरा सिंह

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने पर अक्षरा सिंह ने कहा कि अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। आज वो जो कुछ भी कर रही हैं अपने बलबूते कर रही हैं। कोई किसी कि जर्नी नहीं देखने गया है। कौन किस पड़ाव से गुजर रहा है और अपने जीवन में किस तरीके से जूझ रहा है यह आप और हम तय नहीं कर सकते और ना हमें आंकलन करने का हक है। मुझे लगता है कि अगर हम एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं तो एक-दूसरे को खीचेंगे भी नहीं, क्यों खीचेंगे?इसलिए मैं उनके समर्थन में हूं और मैं चाहूंगी एक महिला होने के नाते की वो काफी तरक्की करें और जीत जाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago