Bihar

‘समधन, बेटा, बहू… बाकी का 12 ग्राम किसके लिए मांग रहे है मांझी जी?’, केंद्रीय मंत्री के पोस्ट पर बोले यूजर्स

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण के लिए 17 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। इस बीच महागठबंधन और एनडीए दोनों ही दलों में सीट शेयरिंग पर फाइनल बातचीत अभी तक नहीं हो पाई है। एनडीए में केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी 15 सीट मांग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा उन्हें 7 से 8 सीट देने को तैयार है। इस बीच मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजे ले रहे हैं।

जीतनराम मांझी ने X पर लिखा,

हो न्याय अगर तो आधा दो,

यदि उसमें भी कोई बाधा हो,

तो दे दो केवल 15 ग्राम,

रखो अपनी धरती तमाम,

HAM वही ख़ुशी से खाएंगें,

परिजन पे असी ना उठाएंगे”

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स मजे लेने लगे। एक यूजर ने लिखा, “समधन, बेटा, बहू… बाकी का 12 ग्राम किसके लिए मांग रहे है मांझी जी?” वहीं एक पवन रंजन नाम के यूजर ने लिखा, “मतलब माझी प्राइवेट लिमिटेड 15 सीट चाहती है, मगर मिलेगा नहीं। जो भी मिले, मूल बात तो यह कि टिकट किसको मिलेगा? परिवार में ही बंट जाएगा, बाकी दलित झंडा उठाने का काम करेंगे।”

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

2 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

14 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

14 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

15 घंटे ago