Bihar

जानिए कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी मोकामा में आज हुई ह’त्या से दहला बिहार का सियासी गलियारा

बिहार चुनावी माहौल के बीच पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां गुरुवार को दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक और पूर्व आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब दुलारचंद यादव अपने समर्थकों के साथ पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मोकामा टाल के एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और फायरिंग शुरू हो गई. इस बीच दुलारचंद यादव को सीने में गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

कौन थे दुलारचंद यादव?

दुलारचंद यादव का नाम मोकामा टाल इलाके में कोई अनजान नहीं था. वे लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे और कभी आरजेडी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे. 1990 के दशक में लालू यादव के सत्ता के दौर में दुलारचंद यादव की पकड़ इस क्षेत्र में काफी मजबूत मानी जाती थी. कहा जाता है कि वे आरजेडी के ग्राउंड-लेवल काडर को खड़ा करने वालों में से एक थे. राजनीति के साथ-साथ दुलारचंद यादव का स्थानीय सामाजिक दायरा भी काफी बड़ा था. हाल के वर्षों में उन्होंने जनसुराज आंदोलन का समर्थन किया और मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे पीयूष प्रियदर्शी के करीबी बन गए. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने लल्लू मुखिया के समर्थन में एक चुनावी गीत गाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

मोकामा टाल में फिर हुआ खूनी संघर्ष

मोकामा टाल इलाका हमेशा से ही राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जाता रहा है. यहां राजनीति और अपराध का गहरा मेल देखा गया है. बाहुबलियों से लेकर पुराने राजनीतिक चेहरों तक, यह इलाका कई बार सुर्खियों में रहा है. दुलारचंद यादव की हत्या ने एक बार फिर इस इलाके की सुरक्षा और चुनावी माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस ने मौके से कुछ खोखे बरामद किए हैं और इलाके में छापेमारी जारी है. ASP बाढ़ ने कहा है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी झड़प का लग रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही ASP बाढ़, ग्रामीण SP और SSP पटना ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह विवाद प्रचार के दौरान किसी पुरानी रंजिश या राजनीतिक वर्चस्व को लेकर हुआ हो सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago