Samastipur

चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों का ADM राजेश सिंह के पर्यवेक्षण में बैलेट पेपर से मतदान सम्पन्न

समस्तीपुर : लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां आम मतदाता मतदान दिवस की तैयारी में जुटे हैं, वहीं निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों ने भी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरुवार को संत कबीर महाविद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पीठासीन पदाधिकारी (Presiding Officers), प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी, तथा विभिन्न कोषांगों में कार्यरत कर्मियों द्वारा मतपत्र (Ballot Paper) के माध्यम से उत्साहपूर्वक मतदान किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में और अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में यह विशेष मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी माहौल में सम्पन्न हुई। प्रशासन द्वारा तीनो ही फैसिलिटेशन सेंटरों पर विधानसभा-वार काउंटर और सुसंगठित व्यवस्था की गई थी, ताकि प्रत्येक मतदान कर्मी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संत कबीर महाविद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल दोनों केंद्रों पर मतदान कर्मियों की लंबी कतारें प्रशिक्षण के उपरांत दोपहर से ही उत्साह के साथ देखी गईं। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर स्थित पालना घर में अन्य जिलों से प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए भी फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया था, जहाँ महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा ने मतदान प्रक्रिया की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर प्राप्त करने, मतदान करने और मतपेटिका में डालने तक सभी चरणों में पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल एंव संत कबीर महाविद्यालय केंद्र पर एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह स्वयं उपस्थित रहे और मतदान की हर गतिविधि पर बारीकी से नज़र रखी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक कर्मी बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक अपना मतदान कर सके। मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक तैयारी और कर्मियों के अनुशासन ने माहौल को पूरी तरह लोकतांत्रिक और सकारात्मक बना दिया था।

मतदान के बाद अधिकांश कर्मियों ने जिला प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था की खुलकर सराहना की। उनका कहना था कि “मतपत्र से इस तरह का सुव्यवस्थित मतदान अनुभव न केवल प्रशासन की दक्षता को दर्शाता है, बल्कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के मनोबल को भी ऊँचा करता है।” यह सफल बैलेट वोटिंग प्रक्रिया समस्तीपुर प्रशासन की प्रतिबद्धता और पारदर्शिता का उदाहरण बनकर उभरी है, जिसने निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों में लोकतांत्रिक जिम्मेदारी और गर्व की भावना को और अधिक सशक्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

9 मिनट ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

29 मिनट ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

6 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

12 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago