समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार चुनाव को लेकर जन सुराज 9 अक्टूबर को जारी करेगा कैंडिडेट की पहली लिस्ट

IMG 20250923 WA0025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की पहली कैंडिडेट लिस्ट की तारीख सामने आ गई है। पीके की पार्टी 9 अक्टूबर को अपने पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। जन सुराज बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी अलग-अलग चरणों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। पहली लिस्ट में कितने नाम होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। साथ ही पीके के खुद चुनाव लड़ने पर भी संशय बना हुआ है।

जन सुराज पार्टी ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पहली कैंडिडेट लिस्ट घोषित करने की तारीख के बारे में जानकारी दी। बता दें कि बिहार में 6 अक्टूबर के बाद किसी भी समय विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी। पीके की पार्टी अकेले सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारकर सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन को चुनौती देने जा रही है।

IMG 20250922 WA0074paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बीते 3 सितंबर को कहा था कि नवरात्र के आसपास पार्टी के सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, नवरात्र और दशहरा का पर्व खत्म होने के बाद पार्टी ने कैंडिडेट लिस्ट घोषित करने की तारीख बताई है। इस घोषणा से यह भी स्पष्ट हो गया है कि जन सुराज एक बार में सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं करेगी। बल्कि अलग-अलग चरणों में लिस्ट निकालकर कैंडिडेट घोषित किए जाएंगे।

IMG 20240904 WA0139

प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं? अगर लड़ेंगे तो किस सीट से वे मैदान में उतरेंगे? इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। अगर पीके चुनाव लड़ते हैं तो पहली कैंडिडेट लिस्ट में उनके नाम का भी ऐलान हो सकता है। प्रशांत किशोर पूर्व में कह चुके हैं कि अगर पार्टी कहेगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

IMG 20250821 WA0010Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02