Bihar

टिकट कटने के डर से नीतीश कुमार के घर बाहर बैठने वाले गोपाल मंडल पर हो गया केस

पटना के वीआईपी (प्रतिबंधित) इलाके में धरना देने पर भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक गोपाल मंडल और मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ सचिवालय पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर प्रतिबंधित स्थान पर धरना देने पर कार्रवाई की गई।

सिटी एसपी मध्य दीक्षा ने बताया कि मजिस्ट्रेट की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन जारी है। टिकट कटने के डर से जदयू विधायक गोपाल मंडल अचानक सचिवालय थाना क्षेत्र के वीवीआईपी इलाके में धरने पर बैठ गए थे।

हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वे मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। टिकट लिए बिना नहीं लौटेंगे। बताया जाता है कि उनके साथ पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव भी थे। इलाके में शांति भंग होने की आशंका पर दोपहर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची।

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। इस बीच खबर फैल गई कि गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन गिरफ्तारी की बात से वरीय पुलिस अधिकारी ने इनकार किया।

बता दें कि जदयू में टिकट कटने और उपेक्षा से नाराज लोगों ने मंगलवार को बगावत कर दिया। जहां पार्टी के भागलपुर सांसद ने इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसकी इजाजत मांगी। मंगलवार की सुबह भागलपुर के सांसद अजय मंडल का पोस्ट आया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों के चयन में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया।

नाराज सांसद ने इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो पृष्ठों का पत्र भी लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि वे मुझे इस्तीफा देने की अनुमति प्रदान करें। सांसद ने यह भी आरोप लगा कि उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश, लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पार्टी में बाहरी लोगों को तरजीह देने का भी आरोप लगाया।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

12 मिनट ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago