Bihar

‘…तो हम एक सीट पर भी नहीं लड़ेंगे’, सीट बंटवारे पर जीतन राम मांझी का चौंकाने वाला बयान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बुधवार (8 अक्टूबर 2025) को बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।

मांझी ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी को सीटों की संख्या से कोई मतलब नहीं है, उनकी सिर्फ एक ही मांग है – पार्टी को मान्यता मिलने जितनी सीट चाहिये। उन्होंने कहा, “हम कोई मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं रखते। हमारी बस यही मांग है कि हमारी पार्टी को मान्यता मिले, ताकि हम जनता की बेहतर सेवा कर सकें।”

जब पत्रकारों ने पूछा कि अगर एनडीए उनकी यह मांग नहीं मानता है तो वे क्या करेंगे, इस पर मांझी ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अगर मान्यता देने लायक सीट नहीं दी गई तो हम एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन एनडीए में बने रहेंगे।”

मांझी के इस बयान को एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच एक सख्त संदेश माना जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी और जेडीयू इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

2 घंटे ago