Bihar

डॉगी कुमार के नाम से निवास प्रमाण पत्र का आवेदन, बिहार में फिर आया अनोखा मामला; FIR दर्ज

बिहार में एक बार फिर कुत्ते के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र के आवेदन का मामला सामने आया है। पूर्णिया जिले के बनमनखी में एक अज्ञात व्यक्ति ने ‘डॉगी कुमार’ के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया। मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत अज्ञात आवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान अलग-अलग जगहों से डॉगी कुमार, डोगेश बाबू जैसे फर्जी निवास प्रमाण पत्र आवेदन के मामले सामने आए थे।

जानकारी के अनुसार बनमनखी प्रखंड कार्यालय में एक कुत्ते के नाम से निवास प्रमाण पत्र का आवेदन आया। आवेदक का नाम डॉगी कुमार, पिता का नाम कुत्ता कुमार विश्वास, और माता का नाम डॉगी देवी दर्ज था। इतना ही नहीं आवेदन के साथ शपथ पत्र और मोबाइल नंबर 9955699339 भी संलग्न था। मामला सामने आते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया।

राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि यह आवेदन 8 अक्टूबर 2025 को मिला था। दस्तावेजों की जांच के दौरान जब नाम पढ़ा गया तो अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि यह हरकत स्पष्ट रूप से प्रशासन की छवि खराब करने की मंशा से की गई थी।

मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई और निर्देश मिलने के बाद राजस्व अधिकारी ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि एसआईआर के दौरान बिहार में कुत्ते, बिल्ली और मशहूर हस्तियों के नाम से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन विभिन्न जिलों से सामने आए थे। ये अनोखे आवेदन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। पटना के मसौढ़ी में तो डॉग बाबू के नाम से कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया था। इससे प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि, बनमनखी प्रशासन की सजगता से ऐसी गलती दोहराने से बच गई।

Avinash Roy

Recent Posts

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

35 मिनट ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

1 घंटा ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

2 घंटे ago

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

11 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

16 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

18 घंटे ago