Bihar

CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक: जेड प्लस घेरा तोड़कर बंद लिफाफा लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचा शख्स

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर चूक का बड़ा मामला सामने आया है। यह घटना आज 2 अक्टूबर को हुई, जब मुख्यमंत्री राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे थे।

लिफाफा लेकर सीएम के पास पहुंचा शख्स

श्रद्धांजलि देने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री मंच की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, एक शख्स अचानक उनके करीब पहुँच गया। इस व्यक्ति के हाथ में बंद लिफाफा (या पीला कागज) था, जिसे वह मुख्यमंत्री को दिखाने लगा।

इस अप्रत्याशित घटना से मुख्यमंत्री भी कुछ देर के लिए अचंभित हो गए। हालांकि, सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए उस शख्स को हिरासत में ले लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर चुनावी साल में जब ऐसी घटनाएँ बार-बार हो रही हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी 200 प्रशिक्षित कमांडो के स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के पास है, जिसमें पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एनएसजी और एसपीजी के प्रशिक्षित कमांडो शामिल होते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि बिना पूरी जाँच और अनुमति के कोई भी व्यक्ति सीएम के नजदीक न जा पाए। यहां तक कि माला पहनाने पर भी रोक लगी हुई है। इसके बावजूद, एक व्यक्ति का मुख्यमंत्री तक पहुँचना सुरक्षा में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago