Bihar

चिराग पासवान ने कल पटना में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, सभी सांसद भी होंगे मौजूद, सियासी हलचल तेज

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खटपट बढ़ती हुई नजर आ रही है. बिहार में चुनाव की घोषणा हुए दो दिन बीत गए. लेकिन एनडीए में सीटों के बंटवारों पर अभी तक बात नहीं बन सकी है. इस बीच बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को पटना में आपात बैठक बुलाई है.

लोजपा (रामविलास) ने गुरुवार सुबह 10 बजे पटना में आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया है.

साथ ही नवनियुक्त बिहार चुनाव प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे. इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर निर्णायक फैसला लिए जाने की उम्मीद है. पार्टी द्वारा जारी किए गए लेटर में साफ तौर पर लिखा गया है कि इस बैठक के लिए बिहार चुनाव के सह प्रभारी, पार्टी के सभी सांसद, प्रदेश प्रधान महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्षगण (मुख्य अंग) और प्रदेश प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण मौजूद रहेंगे.

जदयू के नामांकन की घोषणा से चिराग नाराज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिराग पासवान सीटों के बंटवारे से पहले जदयू के कुछ उम्मीदवारों द्वारा नामांकन की तिथि घोषित किए जाने से नाराज हैं. मोकामा ने अनंत सिंह ने घोषणा कर दी है कि वो 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. दूसरी ओर बीजेपी खेमे से कुछ प्रत्याशियों को फोन जाने लगा है.

चिराग की मांग और NDA की मजबूरी

पिछले कुछ दिनों की मीडिया रिपोर्ट्स देखें तो चिराग पासवान की मांग है कि उनकी पार्टी को आगामी बिहार चुनाव में 40 से 45 विधानसभा सीटें मिलें, खासकर उन लोकसभा क्षेत्रों में जहां LJPR ने 2024 में जीत दर्ज की थी. चिराग ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि प्रत्येक लोकसभा पर उनके पास कम-से-कम दो विधानसभा सीटें होनी चाहिए.

वहीं भाजपा अभी केवल 25 सीटों का प्रस्ताव दे रही है, जिसे चिराग और उनके समर्थक कम और असम्मानजनक मान रहे हैं. भाजपा और NDA के अन्य दलों की ओर से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि उनकी मांगों को ध्यान में रखा जाएगा और बाकी पहलुओं पर जल्द निर्णय लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

9 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

11 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

11 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

12 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

15 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

19 घंटे ago