Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 3 IPS और 96 DSP का तबादला

बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शुक्रवार देर शाम जारी आदेश के मुताबिक तीन आईपीएस अधिकारियों और कुल 96 डीएसपी (डिप्टी एसपी) का तबादला किया गया है. माना जा रहा है कि इस कदम के पीछे चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक मजबूती की जरूरत को देखते हुए व्यापक बदलाव किए गए हैं.

जानिए किनको कहां भेजा गया

नए आदेश के अनुसार आईपीएस हिमांशु शंकर त्रिवेदी को पुलिस अधीक्षक, नागरिक सुरक्षा बनाया गया है. वहीं अशोक कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार आयोग के पद पर तैनात किया गया है. इसके अलावा आईपीएस रवीश कुमार को पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-2) बिहार पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है.

इन अहम पदस्थापनाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर डीएसपी का भी तबादला किया गया है. प्रदेश भर में पुलिस अधिकारियों के तबादले को लेकर जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर जल्द से जल्द योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं.

चुनाव से पहले की तैयारी

तबादले के इस फैसले को सीधे तौर पर चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को बेहतर करने और फील्ड स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने से जोड़ा जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी माहौल में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रखना सरकार के लिए प्राथमिकता है. बड़े पैमाने पर पदस्थापनाओं से यह संकेत मिलता है कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में प्रशासनिक कार्यों में ढिलाई नहीं चाहती. चुनावी सीजन में पुलिस अधिकारियों की इस तैनाती को चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों और सुरक्षा प्रबंधन रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

3 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

6 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

6 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

6 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

10 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago