समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘राहुल गांधी का बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया होगा’, तेज प्रताप यादव ने विदेश यात्रा पर कसा तंज

IMG 20250923 WA0025

जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कोलंबिया यात्रा के दौरान भारत के लोकतंत्र पर हमले के राहुल गांधी के दावे पर टिप्पणी की है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी का भारत से मन ऊब गया होगा।

तेज प्रताप ने कहा, “हो सकता राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद आ गया होगा। उनका अब भारत से मन ऊब गया होगा। बिहार की मिट्टी से उनका मन ऊब गया। हो सकता है कि वह तरोताजा होने के लिए विदेश गए हों। जब वह लौटेंगे तो आप उनके चेहरे पर ताजगी देखेंगे।”

IMG 20250922 WA0074paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

शुक्रवार को कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र पर हमला है।

IMG 20240904 WA0139

राहुल गांधी ने कहा, “भारत के पास इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में मजबूत क्षमताएं हैं, इसलिए मैं देश को लेकर बहुत आशावादी हूं। लेकिन साथ ही, भारत के ढांचे में कुछ खामियां भी हैं जिन्हें ठीक करना होगा। सबसे बड़ी चुनौती भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला है।”

IMG 20250821 WA0010

कांग्रेस नेता ने तर्क दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था विविधता के लिए महत्वपूर्ण है, जो विभिन्न परंपराओं, रीति-रिवाजों और विचारों, जिनमें धार्मिक मान्यता भी शामिल हैं, उनको पनपने का अवसर देती है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला हो रहा है, जो एक “बड़ा जोखिम” या ख़तरा है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

गांधी ने कहा कि भारत में अनेक धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं – वास्तव में, यह देश मूलतः इन सभी लोगों और संस्कृतियों के बीच संवाद का एक माध्यम है। विभिन्न परंपराओं, धर्मों और विचारों को स्थान की आवश्यकता होती है, और उस स्थान को बनाने का सबसे अच्छा तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था है।

IMG 20250204 WA0010

उन्होंने आगे कहा कि इस समय, इस लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, और यह एक बड़ा ख़तरा है। एक और बड़ा ख़तरा देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न अवधारणाओं के बीच तनाव है। 16-17 प्रमुख भाषाओं और अनेक धर्मों के साथ, इन विविध परंपराओं को पनपने देना और उन्हें आवश्यक स्थान देना बेहद ज़रूरी है।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02