Bihar

बिहार सरकार ने दिवाली की छुट्टी बदली, पहले 22 को था अवकाश, अब 20 अक्टूबर को हॉलिडे

बिहार में दीपावली की सरकारी छुट्टी अब 20 अक्टूबर को होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित गजट जारी किया है। विभाग के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में 22 अक्तूबर (बुधवार) को एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया था। अब उसके स्थान पर 20 अक्टूबर (सोमवार) को अवकाश की घोषणा की गई है। आपको बता दें इस साल (2025) में लक्ष्मी पूजा के साथ दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा।

अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी लेकिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन के कारण ज्यादातर जगहों पर दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। ऐसे में 20 अक्टूबर (सोमवार) को दिवाली का मुख्य अवकाश रहेगा। ज्यादातर राज्यों में दिवाली की छुट्टियां 3 से 6 दिनों तक रहती हैं। धनतेरस (18 अक्टूबर) से भाई दूज (23 अक्टूबर) तक अवकाश रहता है।

बिहार में दिवाली के बाद छठ महापर्व भी बनाया जाता है। जो चार दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय (25 अक्टूबर, शनिवार) से होगी और मुख्य अर्घ्य षष्ठी तिथि (27 अक्टूबर, सोमवार को संध्या अर्घ्य) और सप्तमी (28 अक्टूबर, मंगलवार को उषा अर्घ्य) को दिया जाएगा। बिहार में स्कूल छठ महापर्व के मौके पर बंद रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

39 मिनट ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

6 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago