बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा सोमवार को होने के आसार हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी पटना में दो दिवसीय दौरे के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में रविवार को बताया कि चुनाव और उसके चरणों की घोषणा जल्द होगी। सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर बाद बिहार चुनाव की घोषणा हो जाएगी। ज्ञानेश कुमार ने बिहार के लोगों से अपील की कि लोक आस्था के महापर्व छठ की तरह चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में उत्साहपूर्वक मनाएं। मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 17वीं बिहार विधानसभा की कालावधि 22 नवंबर को समाप्त हो रही है, उसके पहले चुनाव संपन्न होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत भोजपुरी और मैथिली में की। उन्होंने सफल एसआईआर के लिए बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब इसे पूरे देश में कराएंगे। बिहार ने वैशाली से लोकतंत्र दिया है। बिहार चुनाव में लागू की जा रही 17 नई पहल पूरे देश के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, महानिदेशक, मीडिया आशीष गोयल, बिहार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त विनोद सिंह गुंजियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के 90,712 बीएलओ ने जिस समर्पण और दक्षता के साथ एसआईआर को अंजाम दिया, यह पूरे देश के लिए मिसाल है। बिहार की प्रशासनिक क्षमता और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने आधार कार्ड को लेकर कहा कि इसे पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। यह नागरिकता का प्रमाण नहीं। उन्होंने राजनीतिक दलों से हर बूथ पर चुनाव एजेंट बहाल करने और मतदान से पूर्व और मतदान की समाप्ति के बाद फॉर्म 17 सी लेकर जाने तक उनकी मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि लंबी लाइन न लगे इसलिए एक बूथ पर वोटरों की संख्या 1200 कर दी गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दो दिवसीय बिहार दौरे में पहले दिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की गई। दूसरे दिन, प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों, बिहार के सीईओ के साथ बैठक की। फिर बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…