Bihar

बिहार: 5 लाख नौजवानों को हर महीने 1 हजार रुपये आज से, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

बिहार के युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. लेकिन, इस दौरान उनका मुख्य तौर पर फोकस बिहार के युवाओं पर ही होगा. पीएम मोदी युवाओं से वर्जुअली ही बात करेंगे और इस दौरान बड़ा मैसेज दे सकते हैं.

सीएम नीतीश ने किया था एलान

जानकारी के मुताबिक, करीब 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास को लेकर भी पीएम सेतु योजना की शुरुआत की जायेगी. बिहार की बात करें तो, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एलान किया था. आज पीएम मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे.

योजना का मुख्य उद्देश्य

मालूम हो इस योजना के तहत 2 साल तक बिहार के युवाओं के खाते में 1000 रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. इस मदद से करीब 5 लाख युवाओं को फायदा पहुंच सकेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे इंटर के साथ ग्रेजुएशन पास युवाओं को आर्थिक रूप से सहारा देना है, जिन्होंने पढ़ाई तो पूरी कर ली है लेकिन बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में जुटे हैं.

2 अक्टूबर 2016 को ही हुई थी घोषणा

दरअसल, युवाओं को आर्थिक मदद के साथ-साथ भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल की ट्रेनिंग भी दी जायेगी. मालूम हो इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 को ही की गई थी. लेकिन, अब सरकार ने एलान किया है कि सिर्फ इंटर पास ही नहीं बल्कि ग्रेजुएट बेरोजगार युवाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.

युवाओं के पॉलिटिकल नजरिये को समझने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी इस संवाद के दौरान युवाओं के पॉलिटिकल नजरिये को भी समझ सकते हैं. बिहार के युवा आखिर क्या चाहते हैं. इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में युवाओं की सोच क्या है, इसे जानने और समझने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा आज पीएम मोदी बिहार के 4 यूनिवर्सिटी में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला भी रखेंगे. साथ ही बिहटा एनआईटी के नए परिसर का लोकार्पण भी किया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

57 मिनट ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

6 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago