Bihar

चिराग CM बने तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी; चुनाव से पहले पशुपति पारस का भतीजा प्रेम उमड़ा

चुनाव से पहले आरएलजेपी(रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में मंत्री रहे पशुपति कुमार पारस ने नया सियासी राग छेड़ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज पारस ने एनडीए छोड़ दिया और अब वे महागठबंधन में शामिल हैं। लेकिन, उन्होंने कहा है कि रामविलास पासवान के बेटे और उनके भतीजा चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते है तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी। कांग्रेस ने इसे पारिवारिक मामला करार दिया है तो चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आरवी की मिली जुली प्रतिक्रिया आई है। एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। चिराग पासवान भी नीतीश कुमार को ही सीएम फेस बता रहे। हालांकि उनकी पार्टी के अंदर से कुछ आवाजें आती रहती हैं।

पशुपति कुमार पारस ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि चिराग पासवान उनके भतीजा हैं। परिवार के सदस्य हैं। फैमिली का कोई सदस्य सीएम बने तो खुशी की बात है। चिराग सीएम बनते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हें ही होगी। लेकिन किसी को जनता ही सीएम या कुछ भी बनाती है। जनता के हाथ में सुप्रीम पावर है। बिहार की जनता राजनीतिक तौर पर सजग और जागरुक है। कोई फैसला सोच समझकर लेती है।

पशुपति पारस का यह बयान तब आया है जब बिहार में चुनाव की रणभेड़ी बजने ही वाली है। रामविलास पासवान के निधन के बाद कुछ ही दिनों में उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी में टूट हो गई। सभी सांसदों को लेकर पशुपति पारस ने अलग पार्टी बना ली और चिराग को अकेला छोड़ दिया। दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ते भी टूट गए। पशुपति पारस ने चिराग पासवान को अपना खून मानने से भी इनकार कर दिया। धीरे-धीरे सियासत चिराग के पक्ष में आ गई और पारस साइड होते चले गए। एनडीए में भाव नहीं मिला तो लालू यादव के साथ महागठबंधन में चले गए।

पारस का यह बयान भूचाल पैदा करने वाला है क्योंकि कांग्रेस को छोड़कर महागठबंधन के सभी दल तेजस्वी यादव को बिहार का अगला सीएम मान चुके हैं। तेजस्वी भी खुद को नेक्स्ट सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं। पॉलिटिकल एनालिस्ट पारस के बयान को डिकोड करने में जुटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

4 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

4 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

9 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

13 घंटे ago