Bihar

बिहार वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो नो टेंशन, चुनाव आयोग ने बताया कब तक बन सकते हैं मतदाता

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रदेश में चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार चुनाव में कई नई पहल शुरू हो रही हैं, जिन्हें भविष्य में पूरे देश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुगमता के लिए निर्धारित किया गया है कि किसी भी पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक वोटर न हों। बिहार में कुल 90700 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें से 1044 बूथ महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। इसके अलावा 1000 मॉडल पोलिंग बूथ भी स्थापित किए जाएंगे।

नाम जोड़ने की अंतिम समय सीमा

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया कि मतदान के 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जा सकते हैं। 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था पर सख्त नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम सूची सभी राजनीतिक दलों को सौंप दी गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची ही अंतिम मानी जाएगी।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार में चुनाव से महज 10 दिन पहले तक आप वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की योग्यता पूरी होने पर फॉर्म 6 भरकर आप आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वा सकते हैं। इसके लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं। पहला आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करके प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बिहार में मतदाताओं का आंकड़ा

इस दौरान ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार बिहार चुनाव अत्यंत सुगम और सरल होंगे, इसके लिए राज्य की जनता से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है। बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ महिलाएं और 3.50 करोड़ पुरुष शामिल हैं। करीब 14 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर ही होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

3 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

6 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

6 घंटे ago