Bihar

सिर्फ 799 रुपये में JIO ने लॉन्च किया देश का पहला ‘सेफ्टी फर्स्ट’ मोबाइल फोन, स्कैम और फ्रॉड से करेगा सुरक्षा

जियो ने देश का पहला ऐसा फीचर फोन लॉन्‍च किया है, जिसमें सेफ्टी शील्‍ड फीचर मिलते हैं। यह पिछले साल आए जियोभारत (Jio Bharat) फोन का नया मॉडल Jio Bharat B2 है। बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में जियो ने इस पावरपैक्ड मोबाइल फोन के फीचर्स से पर्दा हटाया। नए Jio Bharat B2 की खासियत है कि इस फोन की मदद से आप अपने करीब‍ियों से हमेशा कनेक्‍ट रह पाएंगे। जियो ने इस फोन को बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सेफ्टी और कनेक्टिविटी के लिए तैयार किया है। यह देश के सबसे किफायती फोन्‍स में से एक है।

Jio Bharat B2 की कीमत

Jio Bharat B2 को 799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। जियो पवेलियन पर मौजूद प्रतिनिधि ने बताया कि 100 रुपये में फोन बुक कराया जा सकता है। फोन के कई मॉडल हैं और इसकी अधिकतम कीमत 1799 रुपये तक जाती है। इसे जियो स्टोर्स, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, एमेजॉन और स्विगी इंस्टामार्ट से लिया जा सकेगा।

Jio Bharat के प्रमुख फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Jio Bharat B2 एक कीपैड फोन है। इसमें 2.4 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन की बैटरी 2 हजार एमएएच की है। इस फोन पर 455 से ज्‍यादा लाइव चैनल जियो टीवी के जरिए देखे जा सकते हैं। जियोपे के माध्‍यम से यूपीआई पेमेंट भी हो सकता है। इस फोन का रिचार्ज भी काफी सस्‍ता है। 123 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और 14 जीबी डेटा पूरे 28 दिनों के लिए मिल जाएगा।

Jio Bharat B2 की सबसे बड़ी खासियत इसके सेफ्टी शील्‍ड फीचर हैं। मान लीजिए आप अपनी बेटी या पैरंट्स के लिए यह फोन खरीदते हैं। उन्‍हें फोन देने के बाद आप अपने स्‍मार्टफोन के साथ Jio Bharat B2 को कनेक्‍ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्‍मार्टफोन में जियो का कंपेनियन ऐप इंस्‍टॉल करना होगा। ऐप की मदद से आप Jio Bharat B2 फोन को अपने स्‍मार्टफोन से जोड़ पाएंगे।

दो फोन कनेक्‍ट करने से क्‍या फायदा

एक बार जब Jio Bharat B2 फोन आपके स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट हो जाएगा तो उसकी मदद से जियो भारत फोन इस्‍तेमाल करने वाले यूजर की लोकेशन ट्रैक कर पाएंगे। उनकी फोन की बैटरी परसेंटेज को चेक कर पाएंगे। उनका फोन नेटवर्क एरिया में है या नहीं, यह देख पाएंगे। साथ ही आप चाहें तो दूर से ही उस मोबाइल पर किसी नंबर को भी ब्‍लॉक कर पाएंगे। जियो का दावा है कि जियो भारत फोन के जरिए बुजुर्गों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago