वंदे भारत दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी, समस्तीपुर कब पहुंचेगी; बिहार को 3 ट्रेनें मिलेंगी

बिहार के लिए आज बड़ा दिन है। दानापुर सहित सीमांचल को सोमवार को तीन नई प्रीमियम ट्रेनें मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से रेलवे के करोड़ों की योजनाओं का सौगात देंगे। इसके साथ ही तीन प्रीमियम ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इनमें मुख्य रूप से जोगबनी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, जोगबनी-ईरोड और सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होना है। वंदे भारत दानापुर से शाम 5:10 बजे खुलेगी और हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया, सहरसा, दौरम मधेपुरा, बनमनखी, पूर्णिया, अररिया कोर्ट होते हुए अगले दिन सुबह 1:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी। समस्तीपुर में ट्रेन की टाइमिंग शाम 7:43 बजे और हसनपुर रोड में शाम 8:23 बजे है। वापसी में हसनपुर रोड स्टेशन पर सुबह 7:48 बजे और समस्तीपुर में 8:23 में आयेगी व 8:25 में रवाना हो जायेगी।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष कार्यक्रम से पूर्व पूर्णिया में उद्घाटन की तैयारी का जायजा भी लिया। इससे पहले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को पटना-मोकामा-राजेंद्र पुल रेलखंड का विंडो ट्रेनिंग निरीक्षण किया। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

इनमें जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन पूर्णिया और सहरसा होते हुए चलेगी। इसके अलावा जोगबनी-इरोड (दक्षिण भारत) अमृत भारत एक्सप्रेस है। कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी शुभारंभ किया जायेगा। यह नई ट्रेन पूर्णिया, अररिया और गलगलिया होते हुए सिलीगुड़ी तक चलेगी।प्रधानमंत्री अररिया-गलगलिया नई रेललाइन का भी उद्घाटन करेंगे।
वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग यहां देखें :
26301 संख्या के यह ट्रेन जोगबनी से सुबह में 3:25 में रवाना होगी। जो सहरसा 6:20 में पहुंचेगी। सलोना स्टेशन पर 7. 33 में आयेगी। हसनपुर रोड स्टेशन पर सुबह 7.48, समस्तीपुर यह ट्रेन 8. 23 में आयेगी। 8. 25 में रवाना हो जायेगी। मुजफ्फरपुर यह ट्रेन सुबह 9:05 में रवाना होगी। जबकि दानापुर यह ट्रेन 11:30 में पहुंचेंगे। वापसी में यह ट्रेन 26302 संख्या के साथ दानापुर से 17.10 में खुलेगी। मुजफ्फरपुर 18. 50, समस्तीपुर 19.43 बजे, हसनपुर 20.23 सलोना 20.38, सहरसा 21 55 और जोगबनी सुबह 1:20 में पहुंचेगी। दानापुर से यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। जबकि जोगबनी से बुधवार को नहीं रवाना होगी। सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में वाटरिंग का काम सहरसा और मुजफ्फरपुर स्टेशन पर किया जायेगा।

शाहपुर पटोरी को मिला अमृत भारत ट्रेन का तोहफा
दूसरी ओर, शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत ट्रेन का तोहफा मिल गया है। अब यहां से लोग तमिलनाडु तक की सीधी यात्रा कर सकेंगे। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद अब तमिलनाडु के लिए मिले इस ट्रेन से पटोरी वासियों में हर्ष देखा जा रहा है। शाहपुर पटोरी के रास्ते बेंगलुरु एवं पुणे के बाद अब तमिलनाडु के ईरोड जंक्शन तक भी सीधी ट्रेन चलेगी।
ट्रेन संख्या 06602 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम आज 15 सितंबर को झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का परिचालन जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड तक होगा। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोनपुर रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस ट्रेन का परिचालन जोगबनी से पूर्णिया-कटिहार-मानसी -बरौनी- शाहपुर पटोरी-हाजीपुर – पाटलिपुत्र -डीडीयू-प्रयागराज – सतना – कटनी – जबलपुर-इटारसी- नागपुर – वारांगल-विजयवाड़ा-पेरम्बूर- काटपाडी के रास्ते ईरोड के मध्य होगा।

15 सितंबर को यह ट्रेन जोगबनी से 15.30 बजे खुलकर 15.44 बजे फारबिसगंज, 16.09 बजे अररिया कोर्ट, 16.45 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 18.40 बजे नौगछिया, 19.30 बजे मानसी, 19.43 बजे खगड़िया, 20.25 बजे बेगूसराय, 21.30 बजे बरौनी, 22.25 बजे शाहपुर पटोरी, 23.45 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.02 बजे सोनपुर, 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 01.13 बजे दानापुर, 01.43 बजे आरा, 02.06 बजे रघुनाथपुर, 02.31 बजे बक्सर एवं 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18 सितंबर गुरूवार को 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी। क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए रेल प्रशासन तथा एनडीए सरकार को बधाई दी है।





