Bihar

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए, बिहार को लूट रहे : तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बता दिया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि नीतीश रिटायर्ड अफसरों के साथ मिलीभगत करके बिहार को लूट रहे हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता इसका बदला लेगी। उन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम पर अपराधियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, “एक भी दिन ऐसा नहीं है, जब राज्य में अपराध न हो रहा है। बिहार में अपराध बढ़ रहे हैं। सीएम और डिप्टी सीएम अपराधियों को पनाह दे रहे हैं।” बिहार में वोटर लिस्ट का स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कराए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग के इस अभियान के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसे लागू करने के तरीके के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में रोजाना गोली चल रही है, रोजाना लोग मारे जा रहे हैं। डिप्टी सीएम हाउस से अपराध की प्लानिंग होना शुरू हो गई है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। रात में ही पटना में कॉमर्स कॉलेज के बाहर मर्डर हुआ, परसों सीवान में हुआ था। आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में रोजाना हत्याएं हो रही हैं। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

तेजस्वी ने एसआईआर में आधार को पहचान पत्र के रूप में अनुमति देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। उन्होंने कहा, “आधार कार्ड दिखाकर अब वोटर बन सकते हैं। यह (हमारी) बड़ी जीत हुई है। एसआईआर होना ही चाहिए। हम एसआईआर का नहीं बल्कि प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लताड़ लगाई है। नाम सार्वजनिक करने को भी कहा। हमारी जीत हुई।”

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago