बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बाद बेटी रोहिणी आचार्या ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर सवाल उठाए। अब तेज प्रताप अपनी बहन रोहिणी के फुल सपोर्ट में आ गए हैं। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो बहन का अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।
बिहार के पूर्व मंत्री एवं लालू परिवार से बेदखल किए जा चुके तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पटना में बहन रोहिणी आचार्या के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “रोहिणी हमारी बड़ी बहन हैं। उम्र में बहुत बड़ी हैं, हम उनकी गोद में खेले हैं। जिस तरह की बात वो कह रही हैं, वो बिलकुल सही बात है।”
सारण से आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्या ने शुक्रवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने से जुड़े भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इस पर तेज प्रताप ने टिप्पणी करते हुए कहा, “एक महिला, मां और बहन होने के नाते रोहिणी ने जो सराहनीय काम किया, शायद कोई बेटी या मां कर सकती है। सभी महिलाओं के लिए वह पूजनीय हैं। इतिहास के पन्नों में उनका नाम रहेगा।”
दो दिन पहले रोहिणी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें बिहार अधिकार यात्रा के दौरान आरजेडी के रथ में तेजस्वी की कुर्सी पर संजय यादव बैठे हुए दिख रहे थे। रोहिणी आचार्या द्वारा शेयर की गई आलोक कुमार की उस पोस्ट में लिखा था कि फ्रंट सीट हमेशा शीर्ष नेता और नेतृत्वकर्ता के लिए ही होती है, उनकी अनुपस्थिति में किसी को उस सीट पर नहीं बैठना चाहिए। इसके बाद रोहिणी की संजय यादव के प्रति नाराजगी खुलकर सामने आ गईं।
इसके बाद रोहिणी ने शुक्रवार को अलग-अलग पोस्ट में अपने पिता लालू यादव को किडनी डोनेट के पलों को साझा किया। फेसबुक पर एक पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। न उनकी कोई राजनीतिक महत्वकांक्षा है। मगर अपना आत्मस्मान सर्वोपपरि है।
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…