Bihar

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, बिना ब्याज मिलेगा एजुकेशन लोन..लौटाने का टाइम भी बढ़ा

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश सरकार एक के बाद एक घोषणाओं की झड़ी लगा रही है। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का ऐलान करने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत एजुकेशन लोन के लिए अब ब्याज नहीं लगेगा। इस क्रेडिट कार्ड के जरिए उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक का लोन मिलता है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये के एजुकेशन लोन के लिए सामान्य श्रेणी में 04 फीसदी ब्याज लगता था। जबकि महिला, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर को 1% ब्याज देना होता था। अब सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले एजुकेशन लोन की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी।

लोन लौटाने की समयसीमा भी बढ़ी

इसके अलावा एजुकेशन लोन को लौटाने की समयसीमा भी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 02 लाख रुपये के एजुकेशन लोन को 60 महीने (5 साल) में लौटाने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर 84 महीने (7 साल) कर दिया गया है। इसी तरह 2 लाख रुपये से ऊपर के लोन को लौटाने का समय 84 महीने (7 साल) से बढ़ाकर 120 महीने (10 साल) कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि हम लोगों का उद्देश्य है कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ले सकें। एजुकेशन लोन में दी जाने वाली सुविधाओं से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा।

क्या है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

2 अक्टूबर, 2016 को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने इस योजना की शुरुआत की थी। जो भी छात्र उच्च शिक्षा पाना चाहते हैं, वो इस क्रेडिट कार्ड को बनवा सकते हैं। फिर वो चाहे किसी भी जाति या वर्ग से हो। इस क्रेडिट कार्ड के जरिए छात्र को पढ़ाई के लिए 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल जाता है। हालांकि इसके लिए परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। पहले इस पर 1 से 4 फीसदी तक ब्याज लगता था। लेकिन अब इसे माफ कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago