Bihar

‘शराबियों को माफ कर दे सरकार’, बिहार चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की बड़ी मांग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले शराबबंदी को लेकर सियासी पारा गर्मा गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश सरकार की शराबबंदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। मांझी ने लिटल-लिटल यानी कि थोड़ी-बहुत शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज केस को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खत्म करने की मांग भी कर दी। उन्होंने कहा कि पीने के लिए शराब ले जाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। शराब पीने वालों को पकड़ने के बजाय उसे बनाने और तस्करी करने वाले माफिया के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सत्ताधारी एनडीए में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में शराबबंदी पर सवाल उठाए। उन्होंने सीएम नीतीश से कहा कि बड़े पैमाने पर हजारों-लाखों लीटर शराब बनाने वाले माफिया को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाना चाहिए।

मांझी ने कहा, “शराबबंदी पर तीसरी बार जब समीक्षा हुई थी, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति पीने के लिए थोड़ी मात्रा में शराब ले जा रहा हो, उसे नहीं पकड़ा जाए।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार को नीतीश की उस बात पर गौर करते हुए शराब पीने के मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ दर्ज केस खत्म कर देने चाहिए।

मांझी ने आरोप लगाया कि पुलिस अपना पाप छिपाने के लिए बड़े-बड़े शराब तस्करों को छोड़ रही है और खानापूर्ति के लिए गरीबों को पकड़कर जेल भेज रही है। इस बात को नीतीश कुमार को समझना चाहिए। तीसरी बार जो समीक्षा हुई उसके अनुरूप चुनाव के पहले शराबबंदी के छोटे केसों को खत्म कर देना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

42 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago