Bihar

शादी नहीं करेंगे चिराग पासवान! कहा- कमिटमेंट का समय नहीं, अब विकसित बिहार ही मेरी प्राथमिकता

लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी शादी की संभावनाओं को नकारते हुए कहा है कि अब बिहार ही उनकी प्राथमिकता है और इसे विकसित बनाना मेरा संकल्प है। चिराग पासवान ने कहा कि शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और उनके पास इस तरह के कमिटमेंट के लिए समय नहीं है। समाजवादी नेता रामविलास पासवान के इकलौते बेटे चिराग 42 साल के हैं और 31 अक्टूबर को 43 साल पूरे कर लेंगे। राजनेताओं में राहुल गांधी और चिराग पासवान पॉपुलर बैचलर हैं।

चिराग पासवान ने एक डिजिटल चैनल से बातचीत में शादी के सवाल पर कहा- “ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन हां एक बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा हूं। विकसित बिहार बनाने का मेरा संकल्प है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की मैं सोच रखता हूं। ऐसे में व्यक्तिगत कमिटमेंट के लिए समय नहीं है। मैं मानता हूं कि शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आप इसको कतई हल्के में नहीं ले सकते। जब आप किसी को ब्याह कर अपने घर लाते हैं, उनके प्रति आपकी जवाबदेही होती है। मेरी प्राथमिकता अब राज्य रह गया है।”

चिराग से दोबारा सीधा सवाल पूछा गया, शादी करेंगे या नहीं तो उन्होंने कहा- “मुझे नहीं लगता कि मौजूदा परिस्थिति में ऐसी कोई संभावनाएं हैं। मेरे छोटे भाई अक्सर शादी का जिक्र करते हैं। वो कहते हैं कि अब उनके दो बच्चे हो गए हैं, हमें भी कर लेनी चाहिए। मुझे लगता नहीं कि अभी कुछ ऐसा जल्दी होने वाला है।”

पिछले महीने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की मौजूदगी में ही चिराग को शादी कर लेने की सलाह दी थी। तेजस्वी यादव ने कहा था- “चिराग पासवान हमारे बडे़ भाई हैं। उनको सलाह देंगे कि जल्द से जल्द शादी कर लें।” तब तेजस्वी के साथ बैठे राहुल ने खुद पर चुटकी लेते फटाक से कहा था कि यह उन पर भी लागू होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

10 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

14 घंटे ago