रविवार, मार्च 15, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: SDM ऑफिस का चपरासी घूस लेते गिरफ्तार, 1.60 लाख के साथ निगरानी ने पकड़ा

IMG 20250626 WA0160

बिहार के रोहतास में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. रोहतास में एसडीएम कार्यालय में कार्यरत एक चपरासी को रिश्वत के 1 लाख 60 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा गया.

बिक्रमगंज से जुड़ा है मामला:

मामला जिले के बिक्रमगंज से जुड़ा है. एसडीएम प्रभात कुमार के चपरासी विनोद कुमार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. निगरानी ने यह कार्रवाई एसडीएम कार्यालय में की. कार्रवाई की पुष्टि निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने की.

IMG 20250904 WA0013paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कई दिनों से मिल रही थी शिकायत:

डीएसपी ने बताया कि बिक्रमगंज के रहने वाले राकेश कुमार से एक भूमि निराकरण कांड का निष्पादन करने के नाम पर यह रिश्वत ली जा रही थी. निगरानी की टीम पिछले कई दिनों से राकेश की शिकायत पर चपरासी विनोद कुमार की रेकी कर रही थी.

IMG 20240904 WA0139

1.60 लाख बरामद:

मामला सत्य पाने के बाद मंगलवार को बिक्रमगंज एसडीएम कार्यालय टीम पहुंची. डीएसपी के अनुसार विनोद कुमार राकेश कुमार से 1 लाख 60 हजार रुपए लिए थे. टेबल पर रुपया रखा गया था. इसी के आधार पर कार्रवाई की गयी. हालांकि चपरासी का कहना है कि उसने घूस नहीं लिया है. इसकी जांच की जाएगी.

IMG 20250821 WA0010

अभियान चला रही टीम:

बता दें कि निगरानी की टीम लगातार घूसखोरी व घूसखोरों के विरुद्ध सूबे में अभियान चला रही है. रोहतास में भी अब तक आधे दर्जन से ज्यादा अधिकारी और सरकारी कर्मियों को को घुस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02