सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

विभूतिपुर पुलिस ने अज्ञात को ज्ञात बनाकर कर लिया लूटपाट मामले में प्राथमिकी दर्ज

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन शाहिद गेट के समीप लूटपाट मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं। दर्ज प्राथमिकी में खदियाही निवासी सत्येंद्र कुमार ने थाना क्षेत्र के देसरी कर्रख निवासी रामबाबू ठाकुर और गंगोली निवासी रौशन राय के साथ एक अन्य अज्ञात को नामजद आरोपित किया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि पुलिस आवेदन बदलकर अज्ञात को ज्ञात कर प्राथमिकी कर लिया हैै।

प्रथम आवेदन में उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बड़कुरबा से बाइक से अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार तीन की संख्या में पहुंचे अज्ञात युवकों ने गाड़ी रोकवाकर पत्नी को गाली देते हुए गले का चैन, ढोलना और उसके पर्स में रखे 20 हजार रुपये भी छीन लिया और उसका मोबाइल भी ले लिया। वहीं पीड़ित ने कहा कि आवेदन में अपराधियों की उम्र और पहनावा बताया था। उसमें अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया था। वहीं पुलिस ने उसे कुछ फोटो दिखाई थी जिसमें एक फोटो में दाढ़ी का स्टाइल लगभग मिलने की बात बताई। उसके बाद पुलिस ने दूसरा आवेदन लिखवाते हुए दो को नामजद कर व एक को अज्ञात बनाकर हस्ताक्षर करवा लिया।

IMG 20250922 WA0074

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बता दें की विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी में कुछ दिन पहले हुई फायरिंग मामले में बदमाशों को पड़कर धुलाई करने के बाद हथियार के साथ पुलिस के हवाले किया गया था। आरोपित युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली भी बरामद होने की बात कही गई थी। इस मामले में एक युवक को जेल भेजा जा चुका है। जबकि शेष के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है, वहीं इस घटना में गांव के ही संजय राय ने कर्रख निवासी पवन कुमार, रामबाबू ठाकुर और रोशन कुमार के साथ 5 अज्ञात को आरोपित किया था। इधर पुलिस का कहना है कि अपराधी के साथ उनका कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। अपराधियों की फोटो पहचान के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150