Bihar

बिहार: तीन-तीन प्रेमिकाओं पर खर्च के लिए करता था चेन स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में एसके पुरी पुलिस ने क्षेत्र के दवा दुकानदार की चेन झपटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मूल रूप से मसौढ़ी निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गोला रोड स्थित किराये के कमरे में रहता था। संतोष प्रेमिका पर खर्च करने के लिए चेन झपटमारी करता था। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी की 3 गर्लफ्रेंड हैं।

उस पर एसके पुरी सहित कई थानों में करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं और वह सचिवालय इलाके में चेन झपटमारी में पहले जेल भी जा चुका है। थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस अब आरोपी के साथी की तलाश में छापे मार रही है। एसके पुरी थाने के शिवपुरी मोड़ के पास बीते 2 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने दवा कारोबारी की चेन झपट ली थी।

इसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तस्वीर निकाली। छानबीन में एक आरोपी की पहचान गोला रोड निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को उसके कमरे से धर दबोचा। हालांकि उसके साथी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी की तीन-तीन प्रेमिका है। वह उन पर खर्च करने के लिए चेन झपटमारी करता था। संतोष पूर्व में कंकड़बाग, पत्रकार नगर, बुद्धा कॉलोनी, सचिवालय और कोतवाली थाना क्षेत्र में चेन झपटमारी की कई वारदात को अंजाम दे चुका है और जेल भी जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

12 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

33 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

58 मिनट ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

20 घंटे ago