Bihar

बिहार: शराब की जांच करने पहुंची पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जमकर बरसाए लाठी-डंडे; हथियार छीनने की भी कोशिश

बिहार के जमुई में ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। घटना बरहट थाना क्षेत्र के कद्दुआ तरी गांव की है। पुलिस को इलाके में देसी शराब बनाने की सूचना मिली थी।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम रेड करने गांव पहुंची थी। जांच के दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया। लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस के हथियार छीनने की भी कोशिश की गई।

इस दौरान भीड़ ने एक कॉन्स्टेबल को पकड़ लिया। भीड़ के आगे सिपाही बेबस दिखाई दिए। वो हाथ जोड़कर लोगों के आगे गिड़गिड़ाते नजर आए। वही महिला SI उर्मिला कुमारी और SI शुभम झा को भी भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान महिला SI रोती नजर आईं।

हमले में महिला SI उर्मिला कुमारी, SI शुभम झा समेत 6 से ज्यादा पुलिस वाले घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार की है, इसका वीडियो आज यानी शनिवार को सामने आया है।

50 लोगों की भीड़ ने किया हमला

पुलिस पर हमले के वीडियो में दिख रहा है कि महिला-पुरुष समेत 50 के लगभग ग्रामीणों ने पुलिस टीम को भगा-भगाकर लाठी-डंडे से पीटा। इस बीच कुछ पुलिस कर्मी ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं एक सिपाही को एक युवक ने पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ वहां पहुंची और पुलिसकर्मी को डंडे से मारने लगे।

एक शख्स उनके सिर पर हमला करता है, दूसरा युवक उनका हथियार छीनने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस दौरान जवान हाथ जोड़े माफी मांगते नजर आ रहा है। वो हाथ जोड़कर बार-बार भीड़ से छोड़ देने की मिन्नतें कर रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से गाली-गलौज किया जाता है।

भीड़ ने घेरा तो महिला SI रोने लगी

ग्रामीणों ने SI शुभम झा को 200 मीटर तक दौड़ाया। वहीं महिला SI भीड़ का हिंसक रूप देखकर रोने लगी। दरअसल, कद्दुआ तरी गांव एक आदिवासी बहुल गांव है। जब पुलिस रेड के लिए पहुंची, लोग करमा पर्व को लेकर पूजा-पाठ में जुटे हुए थे। इसी बीच माहौल बिगड़ गया और हमला हो गया।

ग्रामीण बोले- पहले पुलिस ने मारपीट की

ग्रामीणों ने बताया कि करमा पर्व के बाद वे लोग अपना डीजे लगाकर गाना-बजाना कर रहे थे। तभी शुक्रवार की शाम बरहट थाने की पुलिस शराब की सूचना पर कदुआतरी गांव पहुंची। पुलिस टाम ने आदिवासी महिला और बच्चों के साथ मारपीट की। इसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस के साथ मारपीट की।

पुलिस हिरासत में 13 लोग

पुलिस टीम पर हमले के बाद बरहट थाने की पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ कदुआतरी गांव में छापेमाली अभियान चलाया। जहां से 13 लोगों को हिरासत में लिया गया और उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ढोल-नगाड़े और पारंपरिक हथियार के साथ बरहट थाने पहुंचकर घेराव करने के लिए जुट रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया है।

बरहट थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा, ‘वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही नामजद प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।’

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

2 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

8 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

16 घंटे ago