Bihar

पीएम मोदी के बाद अमित शाह के सितंबर में दो बिहार दौरे, पटना में भाजपा की दनादन बैठकें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो बिहार दौरा होने वाले हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर शाह पटना में 18 और 27 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में शाह बिहार के भाजपा नेताओं को आगामी चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। इनमें उम्मीदवारों के चयन समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा संभव है। शाह से पहले पीएम मोदी का बिहार दौरा होने वाला है। प्रधानमंत्री की 15 सितंबर को पूर्णिया में जनसभा प्रस्तावित है। यहां से पूर्णिया एयरपोर्ट, पटना मेट्रो, दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य कई प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहले 18 सितंबर को पटना आएंगे। इसके बाद 27 सितंबर को दोबारा वे पटना का दौरा करेंगे। दोनों ही दिन पार्टी के संगठनों के साथ अमित शाह बैठक करेंगे और बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते भाजपा ने बिहार को 5 जोन में बांटा है। 18 सितंबर को 2 जोन की कमेटी के साथ शाह की मीटिंग होगी। पटना में उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात भी हो सकती है।

जेपी नड्डा की 13 सितंबर को पटना में बैठक

बताया जा रहा है कि इसके पहले 13 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आएंगे। वे बिहार बीजेपी की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। पटना में केंद्रीय नेताओं के दौरों की तैयारियों में प्रदेश नेता जुट गए हैं। बता दें कि अमित शाह की अध्यक्षता में बीते 3 सितंबर को दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर कमिटी की बैठक हुई थी। इसमें कैंडिडेट चयन, घोषणा पत्र और चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति बनाई गई थी। अब शाह खुद पटना आकर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने वाले हैं। इस दौरान वे प्रदेश के भाजपा नेताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे। पिछली बैठक में उन्होंने एनडीए में सीट बंटवारे से पहले ही संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पार्टी के प्रदेश नेता इस काम में जुट गए हैं।

पीएम मोदी का 15 सितंबर को पूर्णिया दौरा

अमित शाह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे। पूर्णिया के गुलाबबाग शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी कैंपस में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। यहां से वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर यहां से विमान सेवाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही वर्चुअल तरीके से पटना मेट्रो का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे रेलवे एवं सड़क की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago