Bihar

PM मोदी की मां का AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं, पटना हाई कोर्ट ने कांग्रेस को दिया आदेश

बिहार चुनाव से पहले पटना हाई कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने कांग्रेस के उस एआई वीडियो, जिसमें पीएम मोदी और उनकी मांग को दिखाया गया था, को हटाने का निर्देश दिया है. हाई कोर्ट ने अब इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस ने बीते दिनों पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर एक एआई वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में दिखाया गया था कि पीएम मोदी की मां उनके सपनों में आती हैं और उनसे बात करती हैं. बाद में कांग्रेस के इस वीडियो पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी.

बीजेपी ने साधा था निशाना

कांग्रेस के इस एआई वीडियो पर बीजेपी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को लेकर कहा था कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर पीएम मोदी की मां का अपमान कर रही है. यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह ‘गालियों’ कांग्रेस बन गई है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि कांग्रेस को इस वीडियो को लेकर शर्म आनी चाहिए. उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी की मां, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका अपमान किया है. कांग्रेस के नेताओं को इस वीडियो के लिए माफी मांगनी चाहिए.

टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को लेकर पीएम को लिखा था पत्र

पीएम मोदी और उनकी मां का एआई वीडियो बनाने के मामले को लेकर पद्मश्री मथुरभाई सवानी ने पीएम मोदी एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने ऐसे वीडियो पर आपत्ति जताते हुए टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि इस तरह की तकनीक के इस्तेमाल को लेकर कोई नियम कानून जरूर बनाए जाने चाहिए. ऐसे वीडियो में जिस तरह का संवाद इस्तेमाल किया जा रहा है वो हमारे भारत में कभी नहीं होता है. हम लोग इस वीडियो में दिखाए गए संवाद से पीड़ित हैं. इसलिए हमने ये पत्र लिखा है.

पहले भी पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर हुआ है विवाद

पिछले महीने जब राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे थे तो उस दौरान दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. इस घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था. इस घटना के सामने आने के बाद पीएम मोदी ने भी कांग्रेस और राजद पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं. राजनीति से कोई लेना-देना न होने के बावजूद भी मेरी मां को कांग्रेस-राजद के मंच से घिनौनी गालियां दी गईं. यह बेहद दुखद, दर्दनाक और व्यथित करने वाली बात है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

47 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

58 मिनट ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

1 घंटा ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

14 घंटे ago