Bihar

पटना में सड़क पर पलटा मिल्क टैंकर; दूध लूटने की मची होड़, बाल्टी-बोतल लेकर पहुंचे लोग

राजधानी पटना में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब सड़क पर पलटे दूध टैंकर से दूध लूटने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी और बोतल लेकर टैंकर से दूध भरते दिखे। दरअसल जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दशरथा मोड़ पर दूध का टैंकर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पर पलट गया।

इस दुर्घटना में बाइक सवार बाल बाल बच गया। हालांकि ऑटो पर सवार 2 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। टैंकर पलटने के बाद आसपास के लोगों में दूध लूटने की होड़ मच गई। इसकी वजह से काफी देर तक जाम लग रहा।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एक तरफ जहां पुलिसकर्मी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे, तो वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर लोग दूध की लूट करते नजर आए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही लोगों को पता चला कि दूध टैंकर पलट गया है। वैसे ही जो जिसके हाथ लगा वो लेकर दौड़ पड़ा।

कोई बाल्टी लिए, तो कोई बोतल और मग लेकर दूध भरने पहुंच गया। इस दौरान दूध लूटने की होड़ मच गई। इस दौरान यातायात भी काफी प्रभावित रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

 

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

13 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

17 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

22 घंटे ago