Bihar

पटना-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर चलती कार में लगी आग, कूूद पड़ा कार चालक

बिहार के वैशाली जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई। हाजीपुर में बीच सड़क कार में आग लगने की घटना से सभी चौंक गए। गनीमत यह रही कि कार सवार मालिक ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि पटना-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ के पास चलती कार में अचानक आग लगने से लोग दहशत में आ गए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धूं-धूं कर जलने लगी।

बीच सड़क कार में लगी आग का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार धूं-धूं कर जल रही है। आसपास से कुछ लोग भी गुजर रहे हैं और वो आग में लिपटी कार को देख कर हैरान भी हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार में लगी आग को बुझाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

54 मिनट ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

5 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

9 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

10 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

19 घंटे ago