बिहार चुनाव को लेकर सीमांचल न्याय यात्रा पर निकले एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अब 6 सीट नहीं बल्कि अपने हक के लिए ओवैसी पूरे बिहार में चुनाव लड़ सकता है। आरजेडी चीफ लालू यादव और तेजस्वी यादव को घेरते हुए ओवैसी ने कहा बिहार में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने को लेकर महागठबंधन में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को दो बार खत लिखा। लेकिन लालू यादव और तेजस्वी यादव उसे नजरअंदाज करते रहे।
ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजद ने AIMIM के चार विधायकों को तोड़ कर अपनी पार्टी में शामिल कर हमें कमजोर करने की नाकाम साजिश रची। इसके बावजूद एआईएमआईएम महागठबंधन में शामिल होकर राजद के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है। लेकिन लालू-तेजस्वी यादव ऐसा नहीं चाहते है।
ओवैसी ने कहा कि लालू-तेजस्वी नहीं चाहते हैं कि सीमांचल के लोगों को उनका वाजिब हक मिले, और क्षेत्र का विकास हो। शुक्रवार को सीमांचल न्याय यात्रा के तहत डगरुआ के बरसौनी और डगरुआ में रोड शो से के बाद बेलगच्छी पुरब चौक मैदान में सभा को संबोधित करने के दौरान ये बातें कहीं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब तक जिंदा रहूंगा खुद को सीमांचल से अलग नहीं करूंगा। आज फिर दोहरा रहा हूं कि सीमांचल को हक दिलाना मेरी प्राथमिकता में शुमार है। उन्होंने कहा कि मजलिस की देन है कि आज संसद हो या बिहार विधानसभा दोनों ही जगह सीमांचल का नाम लिया जा रहा है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…