Bihar

नीतीश ने 16 लाख मजदूरों के खातों में भेजे 802 करोड़, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का पोर्टल शुरू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 16 लाख से ज्यादा मजदूरों के बैंक खातों में 802 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। सीएम ने पटना के 1, अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निर्माण श्रमिकों को वार्षिक वस्त्र सहायता योजना की राशि दी। इस योजना से जुड़े 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये मिले हैं। इसके साथ ही ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के वेब पोर्टल का भी नीतीश ने बुधवार को शुभारंभ किया।

सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार काम कर रही है। बिहार जिस तरह से विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

नीतीश ने श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर जो भी छूटे हुए श्रमिक हैं उन्हें निबंधित कर इस योजना से जोड़ें एवं उन्हें इसका लाभ दिलाएं। बता दें कि श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार नियमावली, 2016 के तहत योग्य एवं निबंधित निर्माण कामगारों की सहायता के लिए 2020 से वार्षिक वस्त्र सहायता योजना चल रही है। इस योजना में प्रत्येक निबंधित निर्माण श्रमिक को उनके बैंक खाते में प्रति वर्ष 2500 रुपये की राशि दी जाती है जिसे अब बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया गया है।

युवाओं को इंटर्नशिप के लिए पोर्टल शुरू

सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का वेब पोर्टल भी शुरू कर दिया। इस योनजा का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। इसके तहत युवाओं को विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में संरचित इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव एवं आर्थिक सहयोग के साथ-साथ रोजगार सुनिश्चित करने का अवसर भी मिलेगा।

इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5000 युवाओं को इंटर्नशिप के मौके दिए जाएंगे। आगामी 5 सालों में हर साल 20 हजार युवाओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह कुल 105000 युवाओं को लाभ मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

28 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

35 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago