Bihar

लालू प्रसाद यादव बोले, “गुजराती बिहारियों को कम न आंकें”, भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी लगाए गंभीर आरोप

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने गुरुवार को बिहार बंद को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राज्य की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। लालू यादव ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ता-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे हैं, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?। लालू ने इसे शर्मनाक करार दिया।

तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

इस बीच, आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए उन पर बिहार की जनता से “झूठे वादे” करने का आरोप लगाया।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा और उनकी मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए बिहार के वोटों का इस्तेमाल करना चाहती है और गुजरात में कारखाने लगा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “मोदी जी! बिहार आपके झूठे वादों में नहीं फंसेगा। इस बार मुद्दा गरीबी, बेरोजगारी, अपराध, पलायन, बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था है! आप बिहार से जीत चाहते हैं और गुजरात में कारखाने लगाएंगे! बिहार के लोग मेहनत-मजदूरी के लिए नहीं बने हैं।”

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

7 घंटे ago