सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘बिहार में आज अगर लालू का राज होता तो गुंडे उठा ले जाते’, तेजस्वी के डांस पर मांझी का तीखा तंज

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का पटना के मरीन ड्राइव पर रात को मस्ती करने का एक वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जबरदस्त कटाक्ष किया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने कहा कि अगर जंगलराज वाली सरकार होती तो मुख्यमंत्री आवास पर सभी लोग कट्टे पर डिस्को करते नजर आते.

जितन राम मांझी ने क्या कहा ?  

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के मस्ती वाले इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार की चमचमाती हुई खुली सड़क पर आधी रात को डांस करते युवाओं की यह टोली बता रही है कि बिहार में सुशासन की सरकार है. जंगलराज वाले लालू परिवार की यदि सरकार होती तो तेजस्वी यादव सहित ये सारे युवा लालू यादव के गुंडों के द्वारा उठा लिए जाते और मुख्यमंत्री निवास पर ‘कट्टे पर डिस्को’ कर रहे होते. इसलिए तो मैं बार-बार कहता हूं बिहार में एनडीए जरूरी है.”

IMG 20250812 WA0052IMG 20250626 WA0160

IMG 20240904 WA0139

तेजस्वी यादव ने पोस्ट किया वीडियो 

RJD नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई. रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा कि ड्राइव पर चलें. रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले. वे गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे. आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए. हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे.”

IMG 20250821 WA0010

रोहिणी आचार्य ने भी शेयर किया वीडियो 

इस मरीन ड्राइव के मस्ती भरे कई वीडियो को रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं, युवा तेजस्वी की अगुवाई में बढ़ता बिहार चाहते हैं. युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद से उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है और एक नई ऊर्जा का संचार होता है. युवा नेतृत्व, नई सोच के साथ ही आगे बढ़ेगा बिहार.” इस वीडियो में खुद रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव की पत्नी भी नजर आ रही हैं. एक वीडियो में तेजस्वी डांस के स्टेप भी सीखते दिख रहे हैं.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02