Bihar

बिहार के मंत्री जयंत राज को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, लुधियाना से एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी संदीप पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया।

घटना 22 सितंबर की है, जब मंत्री जयंत राज के फेसबुक अकाउंट पर आरोपी ने आपत्तिजनक संदेश भेजा था। संदेश में हथियारों की तस्वीरें पोस्ट कर खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने की कोशिश की गई और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इस पर मंत्री के सचिव मोहन कुमार सिंह ने अमरपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने एसडीपीओ अमर विश्वास और साइबर डीएसपी अनुपेश नारायण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।

तकनीकी जांच से आरोपी की लोकेशन लुधियाना में मिली। टीम ने छापेमारी कर संदीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और न ही उसका लारेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

58 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago