Bihar

बिहार में तेजस्वी की सरकार बनाने वाली एजेंसी का देख लें रिकॉर्ड… सर्वे में कितना है दम?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हाल ही में आए एक सर्वे ने राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. लोक पोल (Lok Poll) की ओर से जारी सर्वे में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 118 से 126 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 105 से 114 सीटों तक सिमट सकता है.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हाल ही में आए एक सर्वे ने राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस सर्वे ने तेजस्वी यादव के लिए एक बड़ा नैरेटिव सेट किया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस एजेंसी के ट्रेक रिकॉर्ड को देखते हुए इन अनुमानों पर भरोसा किया जा सकता है? आइए, लोक पोल के पिछले सर्वे, उनके ट्रेक रिकॉर्ड, और बिहार के चुनावी समीकरणों पर विस्तार से नजर डालते हैं.

लोक पोल का कैसा है ट्रैक रिकॉर्ड?

लोक पोल सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) के सहयोग से काम करता है. इस एजेंसी ने पिछले कुछ वर्षों में कई राज्यों में चुनाव पूर्व सर्वे किए हैं. हालांकि, इन सर्वेक्षणों की सटीकता पर सवाल उठते रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विपुल नामक एक यूजर ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और झारखंड के 2023 के चुनावों के सर्वे नतीजे दिखाए गए हैं. इनमें से कुछ राज्यों में लोक पोल के अनुमान सही साबित हुए, जबकि कुछ में काफी अंतर रहा.

हरियाणा: लोक पोल ने बीजेपी को 20-29 सीटें और कांग्रेस को 58-65 सीटें दीं, जबकि वास्तविक नतीजों में बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं और कांग्रेस 40 पर सिमट गई. यहां लोक पोल का अनुमान काफी गलत रहा.

मध्य प्रदेश: लोक पोल ने बीजेपी को 84-98 सीटें और कांग्रेस को 130-142 सीटें दीं. हालांकि वास्तविक नतीजों में बीजेपी ने 163 सीटें जीतीं और कांग्रेस 66 पर रही.

छत्तीसगढ़: लोक पोल ने कांग्रेस को 56-60 सीटें और बीजेपी को 25-29 सीटें दीं. यहां भी यह सर्वे पूरी तरह गलत साबित हुआ, क्योंकि असल रिजल्ट में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की.

झारखंड: लोक पोल ने NDA को 36-42 सीटें और INDIA को 41-44 सीटें दीं, जबकि वास्तविक नतीजों में जेएमएम नीत गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं और BJP 25 पर रही. यहां भी लोक पोल का अनुमान सही दिशा में था, लेकिन सटीकता कम रही.

इन उदाहरणों से साफ है कि लोक पोल के अनुमान पिछले कई राज्यों में बिल्कुल गलत साबित हुए हैं.

बिहार के चुनाव पूर्व सर्वे में लोक पोल ने महागठबंधन को 118-126 सीटें और NDA को 105-114 सीटें दी हैं. वोट शेयर की बात करें तो महागठबंधन को 39%-42% और NDA को 38%-41% वोट मिलने का अनुमान है.

यह अंतर बेहद कम है, लेकिन सीटों की संख्या में महागठबंधन का बढ़त लेना तेजस्वी यादव के लिए एक बड़ा नैरेटिव सेट करता है. हालांकि, पिछले ट्रेक रिकॉर्ड को देखते हुए, यह सवाल उठता है कि क्या ये अनुमान सही साबित होंगे?

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

21 मिनट ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

31 मिनट ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

1 घंटा ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

2 घंटे ago