बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को सीएम नीतीश ने एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक अणे मार्ग से सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए द्वितीय चरण में 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा लागू करने का शुभारंभ किया तथा द्वितीय चरण में नई 80 पिंक बसों का लोकार्पण भी किया। इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं। इन पिंक बसों के परिचालन से महिलाओं का सफर ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही ई-टिकटिंग की व्यवस्था से राज्य के लोगों को विभिन्न जगहों पर यात्रा करने में सुगमता होगी।
इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सभी बसें राज्य के विभिन्न जिलों में चलेंगी, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। आपको बता दें इससे पहले सीएम नीतीश ने महिलाओं को लेकर एक बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपए शुरुआती सहायता मिलेगी। इस योजना के लिए बिहार कैबिनेट ने 20 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। चुनाव से पहले इस योजना को नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…