बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए बड़े नेताओं के मीटिंग का दौर शुरू हो चुका है। गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। सीएम नीतीश खुद अपनी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ पटना के होटल मौर्या पहुंचे।
यहां नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच करीब घंटे पर बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार बीजेपी प्रभारी भीखूभाई दलसानिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मौजूदा बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार के कई आला अफसर भी गृहमंत्री से मिलने पहुंचे।
सीट शेयरिंग पर फाइनल बातचीत?
सूत्र बताते हैं कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ बातचीत के दौरान बिहार चुनाव में एनडीए के सीट शेयरिंग से लेकर अन्य कई मुद्दों पर बातचीत हुई। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच एनडी के अन्य घटक दल खासकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की ओर से मांगी जा रही विधानसभा सीटों को लेकर भी लंबी वार्ता चली। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में ही करीब करीब एनडीए के सीट शेयरिंग को लेकर सारी डील लगभग फाइनल हो गई है।
सूत्र बताते हैं कि सीएम नीतीश के होटल मौर्य पहुंचते ही अमित शाह ने आगे बढ़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच बिल्कुल खुशफहमी भरे माहौल में बातचीत हुई। मीटिंग से निकलने के दौरान भी सीएम नीतीश के चेहरे सामान्य दिखे। वहीं डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी सबसे पहले मीटिंग से बाहर निकले। सीएम नीतीश सहयोगी संजय झा के साथ बातचीत करते हुए मीटिंग से बाहर आए। सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद गृहमंत्री अमित शाह डेहरी के लिए रवाना हो गये। गृहमंत्री यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…