Bihar

बिहार में चुनाव से पहले दारोगा भर्ती की मांग को लेकर पटना में सड़क पर उतरे हजारों युवा; गांधी मैदान ब्लॉक

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को हजारों युवा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतरे। यह युवा राज्य में दारोगा वैकेंसी को लेकर सड़क पर उतरे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इससे पहले कि चुनाव आयोग बिहार में चुनाव की घोषणा कर दे सरकार दारोगाओं की नियुक्ति करे। इस प्रदर्शन में पूरे बिहार से आए युवा शामिल थे। बिहार दारोगा भर्ती चुनाव से पहले निकाले जाने के अलावा बिहार पुलिस में उत्तर कुंजी, कट ऑफ , बुकलेट, कार्बन कॉपी जारी किए जाने की मांग भी युवाओं ने उठाई है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिहार पुलिस सेवा आयोग (BPSSC) और केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) को अपना कैलेंडर जारी करना चाहिए। इनका कहना था कि इन मांगों का उद्देश्य बिहार पुलिस और दारोगा भर्ती प्रक्रियाओं में अधिक पारदर्शिता और समयबद्धता लाना है,जिससे उम्मीदवारों को स्पष्ट जानकारी मिल सके और भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता बनी रहे।

पटना में सड़क पर उतर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की संख्या इतनी अधिक थी कि जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे सीधे डाक बंगला चौराहा की तरफ आगे की ओर निकल गए हैं। हजारों की संख्या में छात्र तिरंगा झंडा लिए हुए सड़क पर उतरे हुए हैं।

अभ्यर्थियों ने तोड़ी बैरिकेटिंग

पटना की सड़कों पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। छात्रों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि गांधी मैदान ब्लॉक हो गया। छात्रों को रोकने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यहां बैरिकेटिंग की गई थी। मार्च कर रहे छात्रों ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेटिंग को तोड़ डाला है। छात्रों को रोकने और उन्हें शांत करने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए हैं। छात्रों के हल्ला बोल को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन भी तैनात किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago