Bihar

अभी 10000 रुपये दिए, चुनाव बाद यही वसूली करेंगे; महिला रोजगार योजना पर तेजस्वी यादव का तंज

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुक्रवार को इस योजना के तहत बिहार की 75 महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। तेजस्वी ने इस पर कहा कि बिहार चुनाव के बाद यही लोग महिलाओं से 10000 रुपये की वसूली करेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार पर नकल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं अक्ल में नंबर वन हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नकल में नंबर वन हैं। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन की माई-बहिन योजना के दबाव में एनडीए सरकार इस तरह की घोषणा कर रही है।

पहले एक-दो महीने महिलाओं को राशि दी जाएगी, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद यही लोग पैसा इकट्ठा करेंगे। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि इस योजना में केंद्र सरकार का एक भी पैसा शामिल है या नहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरजेडी राज में महिलाओं के घर से बाहर नहीं निकलने के दावे पर तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा, “एक महीने का डेटा निकालिए। देखिए कि कितनी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ, कितनी हत्याएं हुईं। क्या 17 महीने हमारी सरकार में महिलाएं सड़क पर नहीं निकल रही थीं? इनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।”

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

19 घंटे ago