Bihar

बिहार रचेगा इतिहास; इस जिले में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा आई हॉस्पिटल, वर्ल्ड क्लास इलाज की सुविधा

बिहार एक और इतिहास रचने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े आंख अस्पताल का निर्माण सारण के मस्तीचक में होगा। शनिवार को अखंड ज्योति आई अस्पताल की नींव पड़ी। यह एक हजार बेड का अस्पताल होगा। भूमि पूजन के मौके पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के एडवाइजरी बोर्ड मेंबर शशि सिन्हा भी उपस्थित थे। इस अस्पताल में हर साल आंखों का 3 लाख ऑपरेशन हो सकेगा, वह भी नि:शुल्क।

मार्च 2027 तक इस अस्पताल के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस अस्पताल में शंकरा आई फाउंडेशन, यूएसए सहयोग कर रहा है। अस्पताल में 19 ऑपरेशन थिएटर और 50 आंखों की जांच को कमरे होंगे। वर्ष 2030 तक तीन लाख सर्जरी के लक्ष्य को बढ़ाकर पांच लाख करना तय किया गया है। एक आकलन के अनुसार बिहार में सालाना लगभग दस लाख मोतियाबिंद और आंख की अन्य बीमारियों के ऑपरेशन की आवश्यकता है। लेकिन राज्य में अभी इतने ऑपरेशन की क्षमता किसी भी अस्पताल में नहीं है। मस्तीचक में आंख अस्पताल के शुरू होने से यह समस्या दूर होगी।

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सह संस्थापक और सीईओ मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमारा मकसद केवल लोगों की आंखों की सेहत को ठीक रखना ही नहीं है। महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण लड़कियों को सशक्त करने की दिशा में भी काम हो रहे हैं। लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नया अस्पताल बनने के बाद मस्तीचक में अभी काम कर रहे 500 बेड के मौजूदा अखंड ज्योति आई हास्पिटल में केवल आईकेयर के सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे। 700 ओपीडी प्रतिदिन की मौजूदा क्षमता बढ़ाकर 1200 ओपीडी प्रतिदिन की जाएगी। भोजपुर और भागलपुर में 50-50 हजार सालाना आई सर्जरी क्षमता के नये अस्पताल बनने और पूर्णिया, समस्तीपुर के अलावा यूपी के बलिया में मौजूदा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के क्षमता-विस्तार के बाद हॉस्पिटल की क्षमता 5 लाख सर्जरी सालाना से अधिक की होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago