Bihar

बिहार में अच्छी और खराब सीट का बैलेंस! जानिए महागठबंधन की बैठक में क्या चल रहा मंथन

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बटवारे की घोषण 15 सितंबर के आस-पास कर दी जायेगी. शनिवार को विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के घटक दलों की अनौपचारिक बैठक में इसबातपर सहमति बनी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जल्द ही घटक दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन जायेगी.

गठबंधन में नए पार्टनर आएंगे-कांग्रेस के बिहार प्रभारी बोले

बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू,प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वीआइपी के मुकेश सहनी भी शामिल हुए. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के बिहार प्रभारी अल्लावरू ने बताया कि बातचीत सार्थक रही. सीटों को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन में नये पार्टनर आ रहे हैं. नये पार्टनर को लाने के लिए सभी दलों को अपना स्वार्थ त्याग करना होगा. हालांकि उन्होंने 70 सीटों पर अपनी दावेदारी पुख्ता नहीं की.

अच्छी और खराब सीटों का बंटवारा भी है मुद्दा

कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने कहा कि गठबंधन में अच्छी और खराब सीटों का बंटवारा उचित तरीके से होनी चाहिए. सभी दलों में इसका तार्किक रूप से बंटवारा होना चाहिए. यह नहीं होनी चाहिए कि एक पार्टी को अच्छी सीटें मिलनी चाहिए और दूसरी पार्टी को खराब सीटें दी जाये. इसको बैलेंस तरीके से करने का प्रयास किया जा रहा है. फाइनल निर्णय में इसका संतुलन दिखेगा. उन्होंने कहा कि पिछली बैठकों की तुलना में आज की बैठक सभी दलों के लिए ठीक रही. यह उम्मीद है कि हमलोग समय रहते सभी फैसले कर लेंगे.

पंद्रह सितंबर तक हो जायेगी सीटों की घोषणा: मुकेश सहनी

इधर, वीआइपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने बैठक के बाद कहा कि बहुत जल्द महागठबंधन में सीटों पर फैसला कर लिया जायेगा. हम लोग सभी बैठकर एक-एक सीट पर बात कर रहे हैं. कौन कहां से जीत सकता है, कहां से किसको लड़ाने से फायदा होगा, इस पर चर्चा हुई है. महागठबंधन में समन्वय समिति बनी हुई है, जिसके अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं. वे ही 15 सितंबर तक सीट को लेकर घोषणा करेंगे. सहनी ने कहा कि हमारी मांग सर्वविदित है, लेकिन हमने हमेशा यह भी कहा है कि हम लोगों के लिए सीट मायने नहीं रखती है. सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा और वे ही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

10 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago