रविवार, मार्च 15, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार चुनाव से पहले पटना में CWC की बैठक, राहुल-प्रियंका और खरगे समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन बड़ा अहम है। कांग्रेस बुधवार को पटना में बिहार विधानसभा चुनाव, आरक्षण की सीमा बढ़ाने सहित राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विमर्श करेगी। पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी वरीय नेता शामिल होंगे।

आजादी के बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की यह पहली बैठक है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार कांग्रेस के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यसमिति सदस्यों के अलावा बैठक में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और विधानमंडल दल के नेता शामिल होंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150