समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का अपने घर में ही विरोध, कुटुंबा में लगे राजेश कुमार मुर्दाबाद के नारे

IMG 20250923 WA0025

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को अपने ही विधानसभा क्षेत्र कुटुंबा में विरोध का सामना करना पड़ा। उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। राजेश राम एक शिलान्यास कार्यक्रम में कुटुंबा गए थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने राजेश राम गो बैक का नारा लगाकर उनका विरोध किया। उनकी अपील का भई कोई असर नहीं हुआ। इससे पहले राजद विधायक आलोक मेहता की भी उनके विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर में जनता ने लालटेन के नाम पर कलंक कहकर वापस कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कुटुंबा विधायक राजेश राम शनिवार को देव प्रखंड के दुलारे में आंबेडकर छात्रावास का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक उनका विरोध करने लगे। राजेश राम मुर्दाबाद, राजेश राम होश में आओ, राजेश राम गो बैक की नारेबाजी शुरू हो गई। विरोध देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने विधायक को घेरे में ले लिया। मंच से विरोध कर रहे लोगों से शांत हो जाने की अपील की जा रही थी। पर इसका कोई असर नहीं दिखा। कांग्रेस अध्यक्ष को वहां से निकलना पड़ा। युवाओं की भीड़ नारेबाजी करती हुई दिखी। राजेश राम चोर है के नारे भी लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IMG 20250922 WA0074

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मंच से खुद राजेश राम ने शांति की अपील की। कहा कि हमारी लड़ाई वोट चोरों से है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और महागठबंधन के तेजस्वी यादव और अन्य नेता मिलकर लड़ रहे हैं। अगर कोई नाराजगी है तो उसे बात करते दूर किया जा सकता है। आप सब मेरे छोटे भाई हैं। मगर विरोध करते लोग कहते रहे कि दो बार विधायक रहे पर किसी समस्या का समाधान नहीं किया।

IMG 20240904 WA0139

दसअसल कुटुंबा सीट को लेकर महागठबंधन में तकरार चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष की सीट पर राजद की ओर से अपना उम्मीदवार देने की बात कही जा रही है। यहां से राजद के सुरेश पासवान चुनाव लड़ने की तयारी में हैं। कांग्रेस इस सीट पर राजेश राम का नाम फाइनल कर चुकी है। वे दो बार से कुटुंबा के विधायक हैं। राजद ने यहां अगल कार्यकर्ता सम्मेलन किया था।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150