Bihar

भोजपुरी सिंगर देवी शादी से पहले मां बनीं, सोशल मीडिया पर बधाईयों की झड़ी; बोलीं- सब कुछ मिल गया

विश्व भर में चर्चित बिहार की भोजपुरी सिंगर देवी शादी से पहले मां बन गई हैं। सिंगल मदर बनकर उन्होंने बड़े साहस का परिचय दिया है। ऋषिकेश के एम्स में उन्होंने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर देवी को इस साहसिक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाओं की बौछाड़ लगी है। उन्होंने खुद भी कहा है कि दुनिया की सारी खुशी मिल गई। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

सोशल मीडिया फेसबुक पर देवी ने इसकी जानकारी शेयर किया तो बधाइयों का तांता लग गया। देवी के पिता प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि जर्मनी में रहते हुए देवी ने स्पर्म बैंक की मदद से गर्भधारण किया। देवी ने सात साल पहले भी कृत्रिम गर्भधारण करने प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। अब जबकि बच्चा सुरक्षित दुनिया में आया है तो पुरा परिवार बहुत खुश है। देवी ने खुद कहा कि ऐसा लग रहा है कि सब कुछ मिल गया।

लोकगायन और भोजपुर सिंगिंग से देवी ने दुनिया भर में नाम कमाया। हालांकि निजी जीवन को लेकर वे बार-बार सुर्खियों में रहीं। साल 2021 में एक विदेशी फैन के साथ लिव इन में रहने को लेकर चर्चा में आईं। हालांकि बाद में वह रिलेशन टूट गया और देवी ने अपने शर्तों पर जीने का फैसला लिया।

देवी के समर्थक और शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने कहा कि है कि उनका यह साहसिक कदम एक मिसाल है। उन्होंने अविवाहित मातृत्व को लेकर भ्रांतियों को दूर कर दिया है। एक फैन ने कहा है कि देवी ने परंपरागत धारणाओं को चुनौती देते हुए अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है।हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि यह बच्चा अपने किसी को पापा कहने के लिए तरसेगा। इसे पापा का प्यार नहीं मिलेगा। यही काम कोई मध्यम वर्गीय या कमजोर तबके की लड़की करती तो परिवार का बहिष्कार किया जाता।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago