Bihar

पटना में बदमाशों ने ASP से मोबाइल छिन रेलवे ट्रैक पर धकेला, ICU में चल रहा इलाज

पटना में झपटमार बेखौफ हैं। वे झपटमारी के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में फुलवारीशरीफ रेलवे स्टेशन पर झपटमारों ने मोबाइल झपटकर बीएमपी-16 के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रेम चंद्र सिंह को रेलवे ट्रैक पर धकेल दिया।संयोग था कि उस वक्त कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। इससे उनकी जान बच गई। हालांकि रेलवे ट्रैक पर गिरने के कारण वे बुरी तरह जख्मी हो गए।

बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया फिलहाल अस्पताल की आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। स्थिति में सुधार होने पर पीड़ित प्रेम चंद्र सिंह ने पटना जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई है। जीआरपी ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मूलरूप से कैमूर के रामगढ़ निवासी प्रेम चंद्र सिंह परिवार के साथ रूपसपुर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं।

वह बीएमपी-16 के अपर पुलिस अघीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनात हैं। प्रेम चंद्र सिंह रोजाना की तरह 20 सितंबर की रात फुलवारीशरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर शाम की सैर कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे पीछे से दो-तीन बदमाश आए। मोबाइल झपटकर उनको रेलवे लाइन पर धक्का दे दिया। बाद में सभी बदमाश भाग गए।

हत्या की नीयत से धक्का देने का आरोप

ट्रैक पर गंभीर चोट लगने के कारण प्रेम चंद्र सिंह बेहोश हो गए। बाद में आसपास के लोगों ने पुलिस अधिकारी को राजाबाजार स्थित एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। इस दुस्साहसिक घटना में एएसपी का दाहिने बांह की हड्डी टूट गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। होश आने पर दो दिन बाद 22 सितंबर को उन्होंने जीआरपी में बयान दर्ज कराया। पीड़ित ने आशंका जाहिर की है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल रेल पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना…

8 मिनट ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

17 मिनट ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 घंटे ago