समस्तीपुर/उजियारपुर : तत्कालीन मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड में फरार एक और आरोपी चापा को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के कराय परशुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत झडहापर गांव निवासी सत्येन्द्र यादव का पुत्र बैजु कुमार उर्फ चापा के रूप में की गई है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर सीटी सेंटर पटना के पास से की गई है।
दलसिंहसराय पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद के नेतृत्व गठित टीम में थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पीटीसी निरंजन कुमार पंडित एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। बता दें कि दारोगा नंदकिशोर यादव को गोली मारकर हत्या मवेशी चोर गिरोह ने 14 अगस्त 2023 की मध्यरात्रि में कर दी थी।
जिसमें घटना के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने चार आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उक्त घटना से संबंधित हत्या कांड में आरोपी था। घटना के बाद से ही वह फरार था, जिसे पुलिस तलाश कर रही थी।
समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…