Bihar

‘बिहारवासियों को इस बार 4 दिवाली मनानी हैं’, अमित शाह ने सेट किया 160 प्लस का टारगेट

बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के पहले प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताक़त इस चुनाव में झोंक दे रही है. शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के अररिया दौरे के दौरान चुनावी अभियान को आकार देना शुरू कर दिया है. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार के चुनाव को लेकर इस बार चार दीपावली मनाने का संदेश दिया है.

अमित शाह ने जनसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाए और कहा कि ‘बीजेपी चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिया को देश से बाहर करेगी.’

गृहमंत्री ने लालू प्रसाद के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि जब वे सत्ता में थे, तब राम मंदिर के निर्माण में देरी की गई. मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया, जल्द ही वहां ध्वजा भी लगेगी. 550 साल से रामलला तम्बू में थे.

अमित शाह ने कहा कि इस बार दीपावली में जो भी चीज खरीदेंगे हम लोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि वह स्वदेशी हो. इस बार बिहार वासियों को चार दीवाली मनानी है.

चार दीपावली क्यों?

पहली – जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे.

दूसरी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 75 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10,000 रुपये भेजे.

तीसरी – जीएसटी में 395 से ज्यादा चीजों के दाम कम या शून्य किए गए.

चौथी – NDA-बीजेपी की सरकार 160 से ज्यादा सीटों के साथ बनाकर.

घुसपैठियों को लेकर सियासी बहस

अमित शाह ने राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये दोनों घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं जबकि बीजेपी उन्हें देश से बाहर निकालना चाहती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से चुनाव आयोग की मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम कट रहे हैं.

शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी कान खोलकर सुन लें, बिहार हो या देश का कोई भी कोना, बीजेपी का संकल्प है कि चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर करेंगे.’

मोदी सरकार की उपलब्धियां

अमित शाह ने मोदी सरकार की कई उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, CAA से हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देना, और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मोदी सरकार की बड़ी सफलताएं हैं.

बिहार के विकास के आंकड़े

गृह मंत्री ने विकास के आंकड़े देते हुए कहा कि सोनिया-मनमोहन सरकार ने 10 साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए थे, जबकि मोदी सरकार ने 2014 से 2025 तक 16 लाख करोड़ रुपए बिहार को दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंचाया है और देश को सुरक्षित भी बनाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

21 घंटे ago